covid19 in karnatak
Karnatak : देश में कोरोना महामारी के बीच कर्नाटक में कोरोना (Covid19) को लेकर लगे कई प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया गया है. कर्नाटक सरकार में मंत्री बीसी नागेश ने कहा है कि सरकार ने सोमवार से स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. वहीं बार और होटलों को प्रतिबंधों में छूट दी गई है. वहीं 31 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा. हालांकि, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से अभी भी लोगों को बचने की सलाह दी गई है. संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उचित दिशानिर्देशों का पालन किया जाए.
कर्नाटक (Karnatak) में सोमवार से नाइट कर्फ्यू हटा दिया जाएगा. और बेंगलुरु में स्कूल और कॉलेज फिर से खुल जाएंगे. राज्य में कोरोना से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया है. कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, 'सोमवार से, स्कूलों में सभी कक्षाएं COVID-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ शुरू कर दी जाएंगी.
वहीं गोवा, केरल और महाराष्ट्र से राज्य में आने वाले लोगों को कोरोना वायरस का नेगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा। बता दें कि कर्नाटक में 28 जनवरी तक के डेटा के अनुसार 2.88 लाख एक्टिव कोरोना केस हैं, जिनमें से 5477 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं राज्य में कोरोना मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर 1.90% है।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT